फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस
बीते वर्ष आई फिल्म 'धुरंधर' ने जबर्दस्त कमाई की थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर 2' भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर 2' ने शुरुआती तीन दिन ताबतड़तोड़ कमाई करने के बाद 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में करीब 339.27 करोड़ रुपये जुटाए। इस मामले में इसने शाहरुख खान की 'पठान'-'जवान' और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के तीन दिनों के कलेक्शन को धूल चटा दी।
- 'धुरंधर 2' ने पहले दिन 145 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू सहित) कमाए।
- दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये कमाए।
- चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'
- फोटो : सोशल मीडिया
मंडे टेस्ट में 'धुरंधर 2' ने कितने कमाए?
'धुरंधर द रिवेंज' ने कल रविवार को 114.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज पहले सोमवार (पांचवें दिन) को इसकी कमाई में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, आज पांचवें दिन 'धुरंधर 2' ने 34.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कारोबार 488.22 करोड़ रुपये हो चुका है।
बजट के मुताबिक कहां है फिल्म?
बीते चार दिनों में से तीन दिन 'धुरंधर 2' ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन जुटाया। वहीं, आज सोमवार को इस फिल्म की कमाई में भारी कमी आई है। हालांकि, वीकडे की शुरुआत होने के चलते ऐसा हुआ है। वीकडे में फिल्म के कलेक्शन पर प्रभाव पड़ता है। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर 2' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 से 300 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म ने पांचवें दिन भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड भी छाई
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' देश ही नहीं, विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 691.32 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के आतंकवादी-अपराधी नेटवर्क में घुसपैठ करता है। इस फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी शामिल हैं।