फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में बजा 'धुरंधर 2' का डंका; पहले ही दिन वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ पार, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Fri, 20 Mar 2026 11:44 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: फिल्म 'धुरंधर 2- द रिवेंज' कल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले ही दिन इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। वर्ल्डवाइड भी यह नोट छापने की मशीन बन गई है। जानिए दुनियाभर में इसने पहले दिन कितनी कमाई की?
विज्ञापन
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' के बाद इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2-द रिवेंज' सिनेमाघरों में सज चुका है। दर्शकों के बीच जैसा कि इस फिल्म का क्रेज था, उसी के मुताबिक इसकी ओपनिंग डे पर कमाई भी रही। पहले ही दिन यह 100 करोड़ी बन गई। भारत में तो इस फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करके अपना खाता खोला है, वहीं विदेशों में भी यह खूब छाई। वर्ल्डवाइड भी यह 200 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।

विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में पहले दिन कितना रहा कलेक्शन?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने भारत में ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले 18 मार्च को इसने पेड प्रिव्यू से करीब 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कारोबार 145.55 करोड़ रुपये रहा। पेड प्रिव्यू के साथ 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर 172.63 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, वर्ल्डवाइड भी इसने करिश्माई प्रदर्शन किया है।

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कारोबार कितना रहा?
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने ओवरसीज 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 236.63 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, यह कारोबार ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर है।

वर्ल्डवाइड धांसू ओपनिंग लेने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन वर्ल्डवाइड कमाई में कौन से पायदान पर 'धुरंधर 2'?
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भारतीय फिल्मों में 'पुष्पा 2' पहले नंबर पर है। इसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 275.2 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे नंबर पर 'धुरंधर 2' ने अपनी जगह बनाई है। इस फिल्म ने 'आरआरआर', 'बाहुबली', 'कल्कि 2898 एडी' और 'केजीएफ' जैसी कई फिल्मों को धूल चटा दी है। बता दें कि भारत में 200 करोड़ की ओपनिंग अभी तक सिर्फ साउथ की फिल्मों के नाम रही है। मगर, अब 'धुरंधर' भी इसमें शामिल हो गई है और यह ऐसी पहली हिंदी फिल्म है।

'धुरंधर 2' ने तोड़ा शाहरुख की 'जवान' का रिकॉर्ड, पहले ही दिन 100 करोड़ पार; टूटे ये रिकॉर्ड्स भी

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड ओपनिंग के मामले में 'धुरंधर 2' नंबर 1 हिंदी फिल्म
वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में टॉप 10 भारतीय फिल्मों में 'धुरंधर 2' इकलौती बॉलीवुड फिल्म है। 'धुरंधर 2' से पहले बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से आई थी, जिसने पहले दिन 129 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। 'धुरंधर 2' ने 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड ओपनिंग के मामले में 'धुरंधर 2' नंबर 1 हिंदी फिल्म बन गई है। बाकी बॉलीवुड फिल्मों की स्थिति इस तरह हैं-
 
फिल्म  वर्ल्डवाइड ओपनिंग
जवान   129 करोड़ रुपये
एनिमल  116 करोड़ रुपये
पठान 105 करोड़ रुपये
विज्ञापन

ओपनिंग डे पर भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला
वीकएंड पर मिलेगा और फायदा
भारत में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने के मामले में भी 'धुरंधर 2' पहले नंबर पर आ गई है। इसने 'जवान' और 'पुष्पा 2' को पीछे धकेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म 'धुरंधर 2' को ईद की छुट्टी का फायदा मिल सकता है। इसके बाद वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा होने की उम्मीद है। 'धुरंधर 2' पहले दिन देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। वहीं, ओपनिंग डे पर सर्वाधिक कमाई करने वाली यह बॉलीवुड की टॉप फिल्म बन गई है। बता दें कि इस फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे 49 मिनट है। इतनी लंबी अवधि के बावजूद दर्शकों में इसका क्रेज है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें