फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में लौटा रिक्रिएशन ट्रेंड, धुरंधर 2 के 'आरी-आरी' समेत इन गानों को मिला पुनर्जीवन

Thu, 12 Mar 2026 02:33 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Song Released: गानों को रीक्रिएट करने का बॉलीवुड में पुराना चलन रहा है। इसी क्रम में पिछले कुछ साल में कई गानो को पुनर्जीवन मिला है। हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स में कई ऐसे गाने हैं जो री-क्रिएट किए गए हैं। जानिए इन गानों के बारे में...
विज्ञापन
रणवीर सिंह, जॉन अब्राहम, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीत समय और सीमा से परे है। इसे वक्त में कैद कर पाना मुश्किल है। बॉलीवुड में भी इसके कई उदाहरण हैं जब पुराने गानों को नए रंग मे घोलकर रिलीज किया तो दर्शक फिर दीवाने हाे गए।
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर' में कई गाने रिवाइव करके बनाए गए हैं। ये गाने 90 के दशक के मशहूर गानों का रीक्रिएटेड वर्जन हैं। वहीं कई ऐसे पॉपुलर गाने हैं जिनमें थोड़ा बहुत बदलाव करके दोबारा पेश किया गया। जानिए इनके बारे में..

विज्ञापन


दिलबर-दिलबर (सत्यमेव जयते)
1999 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' का गाना 'दिलबर दिलबर' उस समय के बोल्ड गानों में से एक था। सुष्मिता सेन और संजय कपूर पर फिल्माया गए इस गाने ने सिनेमाघरों में दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। इस गाने को संगीत नदीम-श्रवण ने दिया था। वहीं इसे आवाज अल्का याग्निक ने दी थी।
साल 2018 में इस गाने को नया रूप दिया गया। इसे जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के लिए री-क्रिएट किया गया। नोरा फतेही का डांस और नेहा कक्कड़ की आवाज ने फिर से एक बार इस गाने को जिंदा कर दिया। नेहा के साथ इस गाने में ध्वनि भानुशाली और इक्का ने भी आवाज दी।
Trending Videos

अर्जुन कपूर, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
हवा-हवा 
1986 में रिलीज हुआ गाना 'हवा-हवा' मूल रूप से एक पाकिस्तानी गीत था। मगर यह भारत में काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने को हसन जहांगीर ने गाया था। इसी साल रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म 'बिल्लू बादशाह' में इस गाने का उपयोग किया गया।
फिर 2017 में रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' में भी इसका इस्तेमाल हुआ, तब इस गाने को मीका सिंह ने गाया था।
अब आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में भी यह गाना सुनाई दिया। इसे संजय दत्त पर फिल्माया गया। जब सिनेमा हॉल में यह गाना एक बार गूंजा तो इसने दर्शकों को फिर कायल कर दिया।

कल्पना अय्यर, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रंभा हो 
1981 में फिल्म 'अरमान' का गाना 'रंभा हो' रातों-रात एक पार्टी एंथम बन गया था। ऊषा उत्थुप ने अपनी दमदार आवाज और बप्पी लाहिड़ी ने संगीत देकर इस गाने को चार-चांद लगा दिए थे। फिल्म में यह गाना कल्पना अय्यर पर फिल्माया गया था।
इस गाने को रिवाइव किया गया रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के लिए। इस गाने को शाश्वत सचदेव और मधुबंती बागची ने गाया है। गाना रणवीर सिंह पर फिल्माया गया है।

फिल्म बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
घर कब आओगे 
1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' एवरग्रीन सॉन्ग बन गया। राजस्थान के रेगिस्तान में शूट किया गया ये गाना रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम की आवाज में दर्शकों और सुनने वालों को काफी पसंद आया था।
इसी गाने को दोबारा 2026 में आई 'बॉर्डर 2' का हिस्सा बनाया गया। इस बार गाने को अनु मलिक और मिथुन ने संगीत दिया। जबकि इसे गाया सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने।
विज्ञापन

रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'आरी-आरी'
'धुरंधर 2 द रिवेंज' का पहला रिलीज हुआ गाना 'आरी-आरी' भी ऐसी ही एक पुराने गाने से लिया गया। बारी-बरसी की धुन के आधार पर बना यह गाना काफी पॉपुलर है। पहली बार यह गाना बॉम्बे रॉकर्स ने 2003 में क्रिएट किया था।
अब 'धुरंधर' के मेकर्स ने अपने पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट में भी पुराने गानों को नए रूप में पेश किया है। 'धुरंधर 2 द रिवेंज' के ट्रेलर के साथ ही यह गाना भी रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें