फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हफ्ते में 'धुरंधर 2' की कितनी हुई कमाई? 'जवान' और 'एनिमल' का तोड़ा रिकॉर्ड; 'पुष्पा 2' से रही पीछे

Wed, 25 Mar 2026 08:57 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Box Office Report: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर आज एक हफ्ता पूरा कर लिया है। कमाई के मामले में इसने कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 मार्च को सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज हुई। रिलीज के बाद से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज एक हफ्ता पूरा हो गया है। अब तक इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन घटा है लेकिन टोटल कमाई के मामले में फिल्म का प्रदर्शन अच्छा है। आइए जानते हैं कि एक हफ्ते में इस फिल्म ने किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है।

विज्ञापन


Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’ या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
  • फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया और इसने 113 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • चौथे दिन रविवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • पांचवे दिन फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • छठे दिन इसकी कमाई 56.60 करोड़ रुपये रही। 

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का टोटल कलेक्शन
सातवें दिन खबर लिखे जाने तक 'धुरंधर 2' ने 29.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीज से पहले फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से फिल्म ने कुल 604.91 करोड़ रुपये कमाए हैं। इन आंकड़ो में देर रात इजाफा हो सकता है।

धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला
'धुरंधर 2' ने एक हफ्ते में इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
पहले हफ्ते की कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' ने कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। एक हफ्ते में इस फिल्म ने 'जवान' और 'एनिमल' को पीछे छोड़ दिया है। पहले हफ्ते में 'जवान' ने 368.28 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 'एनिमल' ने 337.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि यह फिल्म 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। 'पुष्पा 2' ने पहले हफ्ते में 677.70 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन

धुरंधर 2 में सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' भारत के अलावा वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। आज इसने दुनिया भर में 937.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस लिहाज से फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है।
इसमें रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और दानिश पंडोर जैसे कलाकार हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें