फिल्म 'धुरंधर 2' में जमील जमाली के किरदार में नजर आए राकेश बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios
‘धुरंधर 2’ में निभाया जमील जमाली का किरदार
फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया था। जमील की बेटी यलीना से ही हमजा (रणवीर सिंह) का किरदार शादी करता है। इस आड़ में वह अपना जासूसी मिशन पूरा करता रहता है। जमील का किरदार करप्ट पॉलिटिशियन का था, उसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते थे। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया। पहले पार्ट में यह किरदार दर्शकों को बस एक साइड कैरेक्टर लगता है लेकिन ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली चौंकाता है। फिल्म के आखिर में वह हमजा की मदद की करता है, क्योंकि जमील जमाली भी भारतीय एजेंट निकलता है।
ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2: सोशल मीडिया यूजर्स एआई से बदल रहे 'धुरंधर 2' का क्लाइमेक्स, आदित्य धर ने मामले पर दिया रिएक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' के एक दृश्य में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'धुरंधर 2' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
इन दिनों 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म ने 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। फिल्म की इस सफलता ने बॉलीवुड को हैरान कर दिया। इस फिल्म में रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे उम्दा कलाकार नजर आए हैं।