धूम 3 में कैटरीना कैफ और अभिषेक बच्चन के रोल पर कैंची चला दी गई है। क्या इसमें में आमिर खान का हाथ है?
आमिर खान को हमेशा से अपनी फिल्मों की फाइनल एडिटिंग के लिए जाना जाता है। भले ही वह किसी और निर्माता की फिल्म में ही काम क्यों न करें। ऐसी ही एक खबर फिर से सुर्खियां बटोर रही है।
सूत्रों की माने तो धूम 3 की फाइनल एडिटिंग में कैटरीना और अभिषेक के रोल पर कैंची चला दी गई है और इसका जिम्मेदार आमिर को ही माना जा रहा है।
ये भी अफवाह है कि कैटरीना आमिर के इस कदम से बेहद खफा हैं तो वहीं अभिषेक बच्चन चाहते हुए भी कुछ नहीं बोल पा रहे।
अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर ही पता चल सकेगा। वैसे इससे पूर्व ये खबरें भी आई थीं कि आमिर ने आदित्य चोपड़ा को फिल्म की
फाइनल एडिटिंग के वक्त खुद को शामिल करने की मांग की थी जिसे आदित्य ने टाल दिया था। लेकिन जब फिल्म की फाइनल एडिटिंग हुई तब उस वक्त आमिर वहां मौजूद थे।
ऐसे में ये तो साबित हो गया कि निर्माता आमिर की डिमांड को ठुकरा तो नहीं सकते। ऐसे में अगर कैट और अभि का रोल रीएडिट कर छोटा किया भी गया होगा तो इसके लिए आमिर को जिम्मेदार बाकी कलाकार मान ही सकते हैं।