यह आमिर खान के लिए अच्छी बात है कि पाकिस्तान ने उनके लिए रास्ते खोल दिए हैं।
आमिर खान को खुश करनेवाली खबर है कि उनकी फिल्म 'धूम 3' पाकिस्तान में भी 20 दिसंबर को ही रिलीज होने जा रही है।
कमाल की बात यह है कि सिंध सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के इसे रिलीज करने की परमीशन दी है। दरअसल पाकिस्तान में तीनों खान बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
खास तौर पर आमिर की किसी भी फिल्म की रिलीज का पड़ोसी मुल्क में बेसब्री से इंतजार होता है। यशराज फिल्म्स के वाइस प्रेसिडेंट अवतार सिंह का कहना है कि पाकिस्तानी मार्केट उनके लिए बहुत मायने रखता है।
वाकई यह खुशी की बात है कि 'धूम 3' की ग्लोबल रिलीज के दिन ही वहां भी फिल्म रिलीज हो पा रही है। उल्लेखनीय है पाकिस्तान ने कुछ समय पहले ही भारतीय फिल्मों की रिलीज पर रोक लगाई थी।