'धूम 3' भले ही हिट हो रही हो लेकिन एक हीरो ने इसे बड़ी फिल्मों से कमतर फिल्म बताया है।
भले ही 'धूम 3' सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही हो, लेकिन अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्हें 'धूम 2' ज्यादा अच्छी लगती है। अभिषेक का यह भी कहना है कि उनके लिए धूम 3 से ज्यादा महत्व धूम 2 का है।
दरअसल धूम 2 में पुलिस कॉप जय दीक्षित का उनका किरदार अच्छी तरह खुलकर सामने आया है। हालांकि धूम 3 की सफलता से उन्हें बहुत खुशी है, परंतु उनका दावा है कि एक्शन, संगीत और किरदारों के लिहाज से धूम 2 ज्यादा आकर्षक है।
जब अभिषेक से यह पूछा गया कि धूम 3 के प्रमोशन में उन्हें क्यों शामिल नहीं किया गया? तो उनका कहना था कि इसका जवाब तो आदित्य चोपड़ा ही दे सकते हैं।
हालांकि अभिषेक का कहना है कि उन्हें इस मामले में किसी से कोई नाराजगी नहीं है। वे खुश हैं कि उन्हें जो किरदार दिया गया, वह उन्होंने मन से निभाया।