फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत महंगा पड़ेगा आपको 'धूम 3' देखना

Thu, 19 Dec 2013 11:28 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'धूम 3' को देखना आपको बहुत महंगा पड़ सकता है। क्या यह चिंता की बात है?
विज्ञापन


'धूम 3' फिल्म आपको बहुत महंगी पड़ने वाली है। 20 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म की टिकट दर दूसरी फिल्मों को मुकाबले डेढ़ से दोगुनी है।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि देश के बड़े शहरों में इस फिल्म के टिकट के दाम 400 से लेकर 900 रुपयों तक हो सकते हैं।

आमतौर पर मुंबई के जिन थिएटरों में सुबह के शो की कीमत 150 से 250 तक की होती थी वह बढ़कर 400 तक पहुंच गई है।

हालांकि देश के बी टाइप शहरों में टिकट के दाम उस तरह से नहीं बढ़े हैं जैसे देश के चार बड़े महानगरों में। टिकट की बढ़ी हुई दर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कितनी आसानी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें