फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड चले धोनी, करेंगे फिल्म प्रोड्यूस

Mon, 01 May 2017 05:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
धोनी - फोटो : getty
विज्ञापन
एक ओर जहां बड़े पर्दे के सितारे खेल की दुनिया में हाथ अजमा रहे हैं, वहीं अब खेल की दुनिया के बड़े नाम के बॉलीवुड से जुड़ने की चर्चा है। खबरों की मानें तो मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, हॉकी के भगवान मेजर ध्यान चंद के जीवन पर बन रही फिल्म को धोनी प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में मुख्य किरदार के लिए वरुण धवन को फाइनल किया गया है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, धोनी से इस फिल्म से जुड़े अधिकार खरीद लिए हैं। 

इसे भी पढ़ें- कुछ इस अंदाज में शाहरुख ने किया कैटरीना का इंस्टाग्राम वैलकम

बताया जा रहा है फिल्म को रोहित वैद्य निर्देशित करेंगे, जबकि करण जौहर बतौर सह निर्माता फिल्म के साथ जुड़ेंगे। खबर पुख्ता हुई तो यह धोनी की फिल्म जगत में नई पारी होगी। वैसे धोनी की जिंदगी पर बॉलीवुड में फिल्म बन चुकी है, जिसमें उनका किरदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें