फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे पर भी एक साथ दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी और रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के अलावा मैदान से बाहर भी धोनी और रैना की जोड़ी एक साथ दिखती है। पर्दे पर भी महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना एक साथ ही दिखेंगे। टीम इंडिया के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनने वाली बॉलीवुड फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत राजपूत निभा रहे हैं, जबकि सुरेश रैना के किरदार में साउथ के स्टार राम चरन तेजा हैं।
विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं। नीरज इससे पहले ए वेडनेसडे और स्पेशल-26 जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। फिल्म 2015 में रिलीज होगी। सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के किरदार में ढ़लने के लिए कड़ी मेहनत की है। वो धोनी के होम टाउन रांची का दौरा भी कर चुके हैं। फिल्म के सिलसिले में सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित एक फाइव स्टार होटल में धोनी से भी मुलाकात की।

इससे पहले धोनी की पत्नी साक्षी ने टि्वट में किया कि "पिछले दिनों आई सभी अफवाहों को नकारती हूं। ये सभी खबरें झूठी थीं। यह देखिए((बूम।" इसके साथ ही साक्षी ने अपने ट्वीट में धोनी पर बनने वाली फिल्म के फर्स्ट लुक की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
विज्ञापन

विपाशा की फिल्म अलोन का पोस्‍टर जारी

फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु की अगली फिल्म 'अलोन' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। 'अलोन' एक रोमांटिक हॉरर फिल्‍म है। पोस्टर में बिपाशा हॉट एवं हॉरर भूमिका में दिखाई दे रही हैं।

पोस्टर में फिल्म के अभिनेता करण सिंह ग्रोवर बीच में हैं जबकि उनके दोनों तरफ बिपाशा को सेक्सी और हॉरर अंदाज में दिखाया गया है।

फिल्म का अधिकतर भाग केरल के ब्लैकवाटर्स में शूट किया गया है। इस दौरान बिपाशा एक बार डूबने से भी बच चुकी हैं। उन्हें अभिनेता करन सिंह ग्रोवर ने बचा लिया।

बिपाशा ने फिल्म के पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। फिल्म में करण और बंगाली बाला के बीच हॉट केमेस्ट्री देखने को मिल सकती है। बिपाशा पहले भी 'राज-3' और 'क्रीचर3डी' जैसी हॉरर फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन

फिल्म डॉली की डोली का आया दूसरा पोस्टर

फिल्‍म 'डॉली की डोली' का भी दूसरा पोस्‍टर रिलीज हो गया। पोस्टर बहुत ही मजेदार है। इस पोस्‍टर में दुल्‍हन बनी सोनम कपूर सुहाग रात के बेड पर इंतजार में बैठी हैं।जबकि पलंग के नीचे दूल्‍हे की ड्रेस में अभिनेता राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा छिपे हुए हैं।

पोस्टर को सोनम कपूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर जारी किया। अरबाज खान के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है। यह फुल कॉमेडी फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें