फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dheeraj Dhoopar: 'कुंडली भाग्य' एक्टर ने वेबसीरिज के लिए बढ़ाया अपना वजन, बोले- मेंटली और फीजिकली...

Wed, 22 Nov 2023 12:29 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शूहर टीवी एक्टर धीरज धूपर जल्द ही वेब सीरीज 'टटलूबाज' में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। धीरज टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब ओटीटी पर अपने अभिनय से धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 
विज्ञापन
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शूहर टीवी एक्टर धीरज धूपर जल्द ही वेब सीरीज 'टटलूबाज' में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। धीरज टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब ओटीटी पर अपने अभिनय से धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। धीरज ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। ये प्रोजेक्ट द अलग-अलग शहरों बनारस और लखनऊ में शूट होने वाला है। इस सीरीज में दिव्या अग्रवाल, नरगिस फाखरी और जीशान कादरी भी नजर आएंगे।

विज्ञापन

धीरज ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी अपकमिंग वेब शो में अपने रोल के बारे में बात की है। बातचीत में उन्होंने बताया, 'ईमानदारी से कहूं तो ये थका देने वाला था. मेंटली और फीजिकली ये थका देने वाला था। लेकिन मैंने एंजॉय किया। इस रोल के लिए मैंने लगभग 6 किलो वजन बढ़ाया जो कि कठिन था। 

धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
ये उन प्रोजेक्टस में से एक है, जिसने मुझे ये एहसास कराया कि मैं एक एक्टर के तौर पर अपने पेशे से कितना प्यार करता हूं। इस शो में मैं एक ठग का रोल प्ले कर रहा हूं। मैं खुद अपने सारे लुक्स में से कोई एक फेवरेट चूज नहीं कर सकता मुझे मेरे सारे लुक बहुत पसंद आए हैं, हर लुक के पीछे मैंने बहुत मेहनत की है'। आगे उन्होंने बताया, 'बुलबुल त्यागी का रोल प्ले करना अच्छा एक्सपीरियंस रहा। इस कैरेक्टर को प्ले करके मैं बहुत खुश हूं मैं इस कैरेक्टर में पूरी तरह डूब गया था और इसे मैं पूरी तरह जिया है'।
विज्ञापन

बता दें कि धीरज को शो कुंडली भाग्य से नेम-फेम मिला। इस शो में वो करण लूथरा के रोल में थे। इसके अलावा उन्होंने सा रे गा मा पा होस्ट किया है। वो झलक दिखाला जा 10 में कंटेस्टेंट भी रहे। इसके अलावा उन्होंने शेरदिल शेरगिल भी किया, इन दिनों वो सौभाग्यवती भव: में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'मेरे बेटे का ध्यान रखने के लिए शुक्रिया', एमी जीतने पर एकता कपूर ने भाई और पिता का किया धन्यवाद

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें