Dharmendra Viral Video: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्विमिंग पूल में कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र का यह वीडियो फैंस के लिए प्रेरणादायक रहा, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सुपरस्टार और सभी के दिलों पर राज करने वाले वन एंड ओनली ही मैन ऑफ बॉलीवुड धर्मेंद्र ने एक बार फिर से अपने जोश और जुनून से साबित कर दिया है कि वह 89 की उम्र में भी अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं। उन्होंने आज कुछ ही देर पहले अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र का वीडियो
आज धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्विमिंग पूल में ट्रेनर के साथ नजर आ रहे हैं और लगातार स्विमिंग करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने भले ही कुछ ना लिखा हो, लेकिन उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐशा देओल ने अपने पापा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए ब्लैक दिल वाले इमोजी बनाएं और साथ ही नजरबट्टू का इमोजी भी शेयर किया, ताकि उनके पापा को किसी की नजर ना लगे।
वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया
89 की उम्र में धर्मेंद्र के इस साहस और जुनून को फैंस सलाम कर रहे हैं और अपने कमेंट्स के जरिए ही मैन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'प्रेरणादायक', एक और फैन ने लिखा, 'हमारे लिए आपका प्यार और उत्साह बहुत मायने रखता है', एक और फैन ने लिखा, 'सदा खुश रहो सर', एक और फैन ने लिखा, 'धर्मेंद्र सर के लिए सम्मान, हैंडसम हीमैन हमेशा के लिए', एक और फैन ने लिखा, 'मेरे प्यारे प्यारे पाजी सर, आपसे प्यार करती हूं', एक और फैन ने लिखा, 'प्रेरणास्त्रोत', एक और फैन ने लिखा, 'लव यू सर', एक और फैन ने लिखा, 'प्यारे धरम पाजी' एक और फैन ने लिखा, 'भगवान आपको हमारी उम्र दे लव यू सर'
धर्मेंद्र ने शुरू की एक्सरसाइज और फिजियोथेरेपी
आज के लेटेस्ट वीडियो से पहले धर्मेंद्र ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पानी में व्यायाम और फिजियोथेरेपी करते नजर आए। यह वीडियो भी उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया गया था।
सनी देओल और दिलीप की तस्वीर
धर्मेंद्र ने इन शानदार वर्कऑउट वीडियो से पहले सनी देओल और दिलीप कुमार का एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो प्रशंसकों के बीच वायरल हुआ था। धर्मेंद्र ने 1983 में 'बेताब' की रिलीज से पहले दिलीप कुमार द्वारा सनी देओल को आशीर्वाद देते हुए एक पुरानी तस्वीर शोयर की थी, जिसमें दिलीप कुमार, सनी देओल के साथ मस्ती के मूड में नजर आए।