बॉलीवुड में स्टार किड्स हमेशा से छाये रहे हैं। अबकी बारी धर्मेंद्र के पोते यानी सनी देओल के बेटे करन की है। जल्द ही करन देओल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। करन अपने दादा को अपना आइडल मानते हैं। सनी के बड़े बेटे करन के डेब्यू वाली ये फिल्म अगले साल जुलाई तक शुरू हो सकती है।
दिलचस्प ये है कि करन के साथ ही उनके छोटे भाई यानी सनी देओल के छोटे बेटे राजबीर भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। राजबीर लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल करन के बारे में ये जरूर कहा जा रहा है कि एक्टिंग को लेकर वह काफी गंभीर हैं।