फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini: क्या इस वजह से धर्मेंद्र नहीं देखना चाहते थे 'बागबान', वर्षों बाद हेमा मालिनी ने किया खुलासा

Thu, 13 Jul 2023 05:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हेमा की फिल्म बागबान बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म में उनकी और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। इसपर चर्चा थी कि धर्मेंद्र इस फिल्म को कभी नहीं देखना चाहते थे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमा मालिनी अपने समय की दिलकश अदाकारों में से एक रही हैं। उनके अभिनय का कोई सानी नहीं है। हेमा ने सिनेमा जगत से लेकर राजनीति तक में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। उनको बॉलीवुड की ड्रीम  गर्ल के नाम से जाना जाता है। अपनी एक्टिंग के दम पर वह आज की पीढ़ी को भी कड़ी टक्कर दे सकती हैं। हेमा की फिल्म बागबान बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म में उनकी और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। इसपर चर्चा थी कि धर्मेंद्र इस फिल्म को कभी नहीं देखना चाहते थे। अब इस अफवाह पर हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने बागबान देखी या नहीं? 
एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या यह अफवाहें सच हैं कि उनके पति धर्मेंद्र आज भी उनकी फिल्म 'बागबान' देखने से इनकार करते हैं, क्योंकि उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अमिताभ बच्चन के साथ है। इसका जवाब देते हुए हेमा ने हंसते हुए कहा, 'मैं इसके बारे में नहीं जानती।' हालांकि हेमा मालिनी ने बागबान को एक प्यारी फिल्म बताया। 

इसे भी पढ़ें- Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी की दूसरी वेब सीरीज संकट में, जियो सिनेमा ने टाली रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


पति हमेशा बेटियों के साथ मौजूद रहे
इस दौरान हेमा मालिनी ने इस फिल्म को साइन करने के सवाल पर भी चर्चा की। हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि कैसे उन्हें अक्सर अपने पति धर्मेंद्र से अलग रहने और अपनी बेटियों ईशा व अहाना को अकेले ही परवरिश करने के फैसले के लिए एक फेमिनिस्ट आइकन के रूप में सम्मानित किया गया। हेमा ने बताया कि उनके पति हमेशा अपनी बेटियों के लिए मौजूद रहे हैं, हेमा ने कहा कि उन्हें उनसे अलग घर में रहने के बारे में कभी बुरा नहीं लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें