फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है। यह दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। बुकिंग शुरू होने पर उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने पिता को भावुक श्रद्धांजलि दी है।
सनी और बॉबी ने दी पिता को श्रद्धांजलि
सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' से उनका एक पोस्टर शेयर किया और लिखा: 'हमारे पापा, धरती के सच्चे वजूद... 'इक्कीस' उनकी श्रद्धांजलि है। यह उस धरती के लिए उनका उपहार है, जिसे वे बहुत प्यार करते थे और उन फैंस के लिए, जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे। हमारे परिवार के लिए यह उनकी आत्मा, साहस और दिल से भरा अनमोल खजाना है। आज प्यार और गर्व के साथ हम इसे दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह उनकी तरह हमेशा अमर रहे।'
फिल्म 'इक्कीस' की कहानी
'इक्कीस' एक हिंदी युद्ध ड्रामा फिल्म है। इसे श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। यह सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की बहादुरी की सच्ची कहानी पर बनी है। फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेतरपाल की भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता की भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'धुरंधर' का तूफान, तोड़ा शाहरुख की 'पठान' का रिकॉर्ड; जानें कलेक्शन