फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र की सेहत जल्द ठीक होने की कामना करते दिखे फैंस, हवन और पूजा-पाठ का वीडियो वायरल

Mon, 10 Nov 2025 06:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Fans Pray Actor Health: सोमवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। वह बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी बीच उनके फैंस उनके लिए प्रार्थना करते दिखे। 
विज्ञापन
धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना करते दिखे फैंस - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वक्त अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। वह काफी समय से हेल्थ प्रॉब्लम्स फेस कर रहे हैं। हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल भी हॉस्पिटल में उनका हाल-चाल लेने पहुंचे हैं। फैंस भी धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंता में हैं। ऐसे में वह उनके लिए प्रार्थना करते दिखे। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में फैंस दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के लिए हवन और पूजा-पाठ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


धर्मेंद्र के लिए किया हवन और पूजा-पाठ
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का एक फैन अपने घर पर उनके लिए प्रार्थना करता दिखा। परिवार के साथ मिलकर फैन ने हवन किया। साथ ही धर्मेंद्र की फोटो लगाकर उनके नाम की पूजा करवा रहे हैं, जिससे वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाएं।
 


ठीक नहीं है धर्मेंद्र की तबीयत 
धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि उनकी हालत ठीक नहीं है। सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘धर्मजी की हालत ठीक नहीं है।’ हालांकि, धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की पीआर टीम ने पीटीआई को धर्मेंद्र की हालत में सुधार होने की बात बताई। सनी की पीआर टीम की ओर से पीटीआई को बताया गया, ‘धर्मजी अभी भी अस्पताल में हैं। डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की सलाह नहीं दी है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें