सिनेमाजगत के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों अपने पोते करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए धर्मेंद्र हाल ही में एक रियलिटी शो में पहुंचे। इस रियलिटी शो के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि धर्मेंद्र के आंसू निकल पड़े। धर्मेंद्र इतना भावुक हो गए कि उन्हें संभालना भी मुश्किल हो गया। धर्मेंद्र का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सोनी टीवी ने साझा किया है। यह वीडियो 'सुपरस्टार सिंगर' रियलिटी शो का है जहां धर्मेंद्र पहुंचे थे। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'धर्मेंद्र जी 'सुपरस्टार सिंगर' शो में फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचने के अपने सफर को देखकर भावुक हो गए।' सानेहवाल पंजाब के लुधियाना के पास स्थित छोटा सा गांव है। धर्मेंद्र ने अपना बचपन यही गुजारा है।
'सुपरस्टार सिंगर' शो में धर्मेंद्र को इस तरह भावुक होता देख सनी देओल भी इमोशनल नजर आए। सनी और धर्मेंद्र के अलावा करण देओल और सहर भी शो में मौजूद थे। इससे पहले धर्मेंद्र 'द कपिल शर्मा' शो में पोते की फिल्म का प्रमोशन करने गए थे।