हेमा मालिनी-धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा नाम
धर्मेंद्र की निजी जिंदगी भी बहुत दिलचस्प रही है। उनकी शादी पहली बार प्रकाश कौर से हुई थी। हालांकि, धर्मेंद्र की जिंदगी में एक और अहम नाम हेमा मालिनी का भी है। साल 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की। यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जाती है। हेमा मालिनी से पहले धर्मेंद्र का नाम अभिनेत्री मीना कुमारी के साथ जुड़ा था। धर्मेंद्र और मीना कुमारी दोनों साथ में कई हिट फिल्मों में नजर आए जिनमें, 'फूल और पत्थर' (1966), 'पूर्णिमा' (1965), और 'काजल' (1965) जैसी फिल्में शामिल हैं। मीना कुमारी के साथ उनका नजदीकियां काफी चर्चाओं में रहीं लेकिन, समय के साथ दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके अलावा धर्मेंद्र यह भी बता चुके हैं कि इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्हें सुरैया काफी ज्यादा पसंद थीं।