रजनीकांत के दामाद धनुष का केस उलझता ही जा रहा है। पहले खबरें आईं थीं कि उनके शरीर से कोई निशान नहीं मिटाया गया है। लेकिन अब केस में एक नया मोड़ सामने आया है। धनुष की मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शरीर पर तिल को लेजर से हटाया गया है।
तमिल नाडु के एक दंपत्ति ने मेलुर की निचली अदालत में याचिका दायर करते हुए धनुष को अपना भागा हुआ बेटा बताया था। उन्होंने इसके प्रमाण भी कोर्ट में पेश किए थे। उन्होंने कहा था कि धनुष की गर्दन पर तिल है और बाईं कोहनी पर कटने का निशान है। इसी को ध्यान में रखते हुए मदुरई कोर्ट ने 28 फरवरी को धनुष का मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा था।
धनुष की जांच सरकारी अस्पताल के डीन और मेडिकल कॉलेज के वाइस-प्रिंसिपल ने की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि धनुष की जांच दिन में की गई है और उनकी गर्दन पर कोई तिल नहीं है और ना ही बाईं कोहनी पर कोई कटने का निशान नहीं है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि तिल को मिटाना संभव है लेकिन कटने के निशान को नहीं।
वहीं अब सुनने में आ रही है कि रिपोर्ट में कहा गया है कि एक तिल को लेजर के सहारे हटाया गया है। इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद मदुरई बेंच के जस्टिस प्रकाश ने मामले की सुनवाई 27 मार्च तक के लिए स्थित कर दी है।
ये था पूरा मामला-
सांसत में रजनीकांत का दामाद, सामने आए नए मां-बाप !
कोर्ट में पेश हुए रजनीकांत के दामाद, बर्थमार्क दिखाकर साबित की अपनी असली पहचान