फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत के दामाद की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, समझो 'एक शैतान की वापसी'

Fri, 02 Nov 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
धनुष
विज्ञापन
धनुष की फिल्म मारी 2 का फर्स्ट लुक दर्शकों के बीच आ गया है। धनुष अपने इस लुक को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने लुक को शेयर करते हुए लिखा है कि, एक शैतान की वापसी हो रही है। वहीं इस बार धनुष लुक को लेकर कुछ अलग दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


कलर फुल शर्ट और चश्में में वह एकदम मस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं धनुष की मूछें भी पहले से कुछ बढ़ी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं फैंस को भी धनुष का यह नया लुक बहुत पसंद आ रहा हैं। वह अब फिल्म में धनुष का एक्टिंग देखने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन

Dhanush
फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में हाजिरी लगाएगी। वहीं हम आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म में डॉयरेक्टर बालाजी मोहन और धनुष ने साथ-साथ में काम किया है। प्रेमम फेम साईं पल्लवी इस फिल्म में बतौर अभिनेत्री दिखाई देंगी।

धनुष साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। दक्षिण भारत में तो धनुष फेमस थे ही लेकिन बॉलीवुड की 'रांझणा' करने के बाद हिंदी ऑडियंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया। इसके अलावा धनुष की एक और पहचान है वो ये कि वो साउथ सिनेमा के भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें