अभिनेता धनुष और नयनतारा के बीच चल रही एक लड़ाई पर अब धनुष ने रिएक्शन दिया है। धनुष ने नयनतारा की बायोग्राफी की आलोचना की है। उन्होंने नयनतारा की आगामी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर तूफान सा मच गया है।
अभिनेता धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम-@dhanushkraja
धनुष ने लीगल नोटिस में कही ये बात
धनुष के वकील ने कहा कि मेरे क्लाइंट प्रोड्यूसर हैं और वे जानते हैं कि फिल्म के प्रोडक्शन का एक-एक पैसा कहां खर्च हुआ है। धनुष ने कहा, किसी भी व्यक्ति को पर्दे के पीछे की तस्वीरें फिल्म में शामिल करने के लिए कमीशन नहीं दिया है और कहा गया बयान निराधार है। आपको इसके लिए सख्त सबूत पेश करने होंगे।
धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में दिखाए सीन को लेकर विवाद
धनुष के वकील का कहना है कि फिल्म के कुछ बीटीएस मोमेंट दिखाए गए हैं, जिसके निर्माता धनुष हैं न कि इसे रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति। उन्होंने 'नानुम राउडी धान' फिल्म के कुछ सीन को नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री से हटाने के लिए आगाह किया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर अनुपालन न करने पर धनुष को कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसमें नयनतारा और नेटफ्लिक्स इंडिया दोनों के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा जाएगा।
धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
ऐसे शुरू हुई नयनतारा और धनुष की लड़ाई
नयनतारा और धनुष की लड़ाई इन दिनों सुर्खियों में है। उन्होंने तमिल अभिनेता धनुष को पत्र लिखा, साल 2015 की उनकी ‘नानम राउडी धान’ के सीन का उपयोग करने के लिए एनओसी से इनकार करने के लिए उन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि वह एक सेल्फ मेड अभिनेत्री हैं और बिना किसी सपोर्ट के आगे बढ़ी हैं। साथ ही लेटर में वह यह भी बताती हैं कि धनुष से उन्होंने अनुमति मांगने के लिए बहुत कोशिश की।
धनुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नयनतारा ने कही ये बात
नयनतारा ओपन लेटर में लिखती हैं, 'मेरी इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार फैंस और मेरे शुभचिंतक कर रहे हैं। यह डॉक्यूमेंट्री कई लोगों के प्रयासों का परिणाम है। दो साल तक हम आपकी अनुमति का इंतजार करते रहे, आपसे एनओसी मांगते रहे, लेकिन आपने 'नानुम राउडी धान' के कुछ दृश्य, गाने और यहां तक की फोटोग्राफ तक इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी। आखिर में हमने हार मान ली और मौजूदा वर्जन के साथ डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करने का निर्णय लिया। मुझे दुख है कि इस डॉक्यूमेंट्री में मेरी सबसे खास फिल्म शामिल नहीं हो सकी।'