इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म
'इडली कढ़ाई' में धनुष अभिनय भी कर रहे हैं। फिल्म में वह अभिनेत्री नित्या मेनन के साथ नजर आएंगे। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर खबरें हैं कि इसकी रिलीज की तारीखों में बदलाव होने की संभावना है। इडली कढ़ाई को पहले 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज किया जाना था। हालांकि, अब चर्चा है कि फिल्म को स्थगित किया जा सकता है और अगस्त और सितंबर 2025 के बीच कभी भी बड़े पर्दे पर आने की संभावना है।
फिल्म में देरी की वजह?
रिपोर्ट्स के अनुसार, देरी की वजह धनुष निर्देशित फिल्म के कुछ हिस्से अभी भी अधूरे रह जाना हो सकता है। यह प्रोजेक्ट फिलहाल रुका हुआ है, क्योंकि अभिनेता आनंद एल राय द्वारा निर्देशित अपनी हिंदी फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, इस मामले में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
धनुष का वर्कफ्रंट
वहीं, अभिनेता को लेकर और भी कई चर्चाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, धनुष ने एक और प्रोजेक्ट निर्देशन के लिए साइन किया है। इस बार उनके साथ कोई और नहीं, बल्कि तमिल सुपरस्टार अजित कुमार होंगे। यहां तक कि फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर को संगीतकार के रूप में शामिल किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इन खबरों पर भी आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। वहीं, बात करें धनुष के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता के पास शेखर कम्मुला की 'कुबेर' भी है । निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की कि मल्टी-स्टारर यह फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।