फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: अभिनेता ने अपने बारे में लगाए जा रहे कयासों को बताया सच, दी ये बड़ी जानकारी

Fri, 24 Dec 2021 05:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के सुपरस्टार धनुष ने ट्वीटर पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए सारे कयासों को सच बताया है। पढ़िए अभिनेता ने क्या कहा...
विज्ञापन
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार धनुष ने अपने फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर शेयर की है। धनुष ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने बारे में लगाए जा रहे कयासों को सच बताया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अभिनेता की आगामी फिल्म को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। जिन्हें धनुश ने सही बताया है।

विज्ञापन

सारे कयासों को बताया सच
धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि उनकी आने वाली फिल्म का निर्देशन रॉकी और सानी कायिधाम फेम अरुण मथेश्वरन करेंगे। अभिनेता ने लिखा, 'हां। मेरे बारे में जो कयास लगाए जा रहे हैं वो बिल्कुल सही हैं। मैं वह भाग्यशाली अभिनेता हूं जो अरुण मथेश्वरन द्वारा निर्देशित अगली फिल्म में काम कर रहा है। अधिक विवरण जल्द ही साझा करेंगे। ओम नमशिवाय।' बता दें कि पिछले कुछ महीनों से, धनुष और अरुण मथेश्वरन एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर अफवाहें दौर शुरू हो गया था।

विज्ञापन

कौन हैं अरुण मथेश्वरन?
अरुण मथेश्वरन, त्यागराजन कुमारराजा के सहायक निदेशक थे। उनके निर्देशन में पहली फिल्म वसंत रवि-स्टारर रॉकी है, जो 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से अच्छी समीक्षा मिल रही है। उनकी अगली फिल्म का शीर्षक सानी कायधम है, जिसमें निर्देशक सेल्वाराघवन (धनुष के बड़े भाई) और कीर्ति सुरेश नजर आएंगे। सानी कायधम 2022 में समय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें