फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीआईपी 2' का मोशन पोस्टर रिलीज, देखें काजोल की झलक

Sat, 24 Jun 2017 02:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
वीआईपी 2
विज्ञापन
साउथ फिल्मों के स्टार धनुष और एक्ट्रेस अमला पॉल की फिल्म 'वीआईपी 2' का नया पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसमें धनुष के साथ काजोल की भी झलक देखने को मिल रही है। काजोल फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं वहीं धनुष ने जैकेट पहनी हुई है।
विज्ञापन


इस फिल्म में धनुष के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी नजर आएंगी। फिल्म को लेकर धनुष काफी उत्साहित हैं। ये फिल्म Velaiilla Pattadhari की सीक्वल है। . @dhanushkraja - @KajolAtUN 's #VIP2 audio and trailer release tomorrow.. Dir by @soundaryaarajni pic.twitter.com/juvLNm2oxW — Ramesh Bala (@rameshlaus) June 24, 2017
 
इससे पहले इसका टीजर रिलीज किया गया था जिसमें काजोल तो नजर नहीं थी लेकिन धनुष का दमदार लुक देखने को मिला। वहीं फिल्म का ट्रेलर 25 जून को रिलीज किया जाना है। धनुष इसमें रघुवरन के किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि रघुवरन अपने सपने पूरा करना चाहते हैं और इसके बीच उन्हें कई जॉब के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने अपने सपने के खातिर सब ठुकरा दिए। इसके बाद अंत में दिखाया गया कि उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है। वहीं कहा जा रहा है कि इसके सीक्वल में रघुवरन के जीवन के आगे का सफर दिखाया जाएगा। साथ ही काजोल का भी फिल्म में अहम रोल है।

Velaiilla Pattadhari 2 में कई बदलाव किए गए हैं। इसके पहले पार्ट को जहां वेलराज ने डायरेक्ट किया था। लेकिन अब दूसरे पार्ट का डायरेक्शन सौन्दर्य रजनीकांत ने किया है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन


देखें वीडियो- 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें