फेमस सिंगर और टीवी होस्ट सुचित्रा कार्तिक का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। अब हैकर उनके अकाउंट से कई आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर चुका है। इन तस्वीरों में सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष, हंसिका मोटवानी, अनिरुद्ध रविचंदर, त्रिशा कृष्णन, दिव्यदर्शिनी, एंड्रिया और लीलई तक शामिल हैं।
सुचित्रा का ट्विटर हैंडल सुचि नाम से है। इसी अकाउंट से कुछ प्राइवेट पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सुचित्रा के पति कार्तिक का कहना है कि अकाउंट हैक कर ये सब किया जा रहा है।
ये बात जब सुचित्रा को पता चली तो उन्होंने तुरंत फोटोज डिलीट कर दी लेकिन उससे पहले ही फोटो वायरल हो चुकी थीं। इस मामले में सुचित्रा का कहना है कि उन्होंने किसी भी एक्टर-एक्ट्रेस की तस्वीर पोस्ट नहीं की है। उनका अकाउंट हैक किया गया है।
बता दें कि पिछले महीने सुचित्रा कार्तिक ने आरोप लगाया था कि धनुष और उनकी आईटी टीम ने उनका ट्विटर हैंडल हैक कर लिया है। इस आरोप के कुछ दिन बाद ही यह मामला सामने आया है।