फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamaal 4: फिल्म में खजाने के लिए मारा-मारी, असल में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अजय देवगन समेत ये सितारे

Sat, 13 Jun 2026 03:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhamaal 4 Movie Actor Net Worth: शुक्रवार को फिल्म ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें हर किरदार खजाना पाने की दौड़ में शामिल दिखा। असल जिंदगी में मामला इसका उलट है। इस फिल्म के कई नामी एक्टर्स के पास करोड़ाें रुपये की संपत्ति है। 
विज्ञापन
'धमाल 4' के कलाकारों के पास है कितनी संपत्ति? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और रवि किशन छिपे खजाने की तलाश में निकलेंगे। इस दौरान कॉमेडी, एक्शन की डबल डोज दर्शकों को मिलेगी। हम आपको यहां बता रहे हैं कि अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन असल जिंदगी में कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन

अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

अजय देवगन के पास सबसे ज्यादा संपत्ति 
फिल्म ‘धमाल 4’ में खजाने की तलाश करने वाले अजय देवगन असल जिंदगी में बहुत रईस हैं। कमाई के मामले में वह बाकी कलाकारों से आगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 427 करोड़ रुपये है। वहीं 'धमाल 4' के लिए भी उन्होंने लगभग 40 करोड़ रुपये फीस ली है।

अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

अरशद वारसी भी पीछे नहीं हैं 
'धमाल' सीरीज में अरशद वारसी का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आता है। बॉलीवुड में बतौर कॉमिक एक्टर उन्होंने कई हिट फिल्में की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरशद वारसी की कुल संपत्ति 325 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस तरह देखा जाए तो ‘धमाल 4’ के एक्टर्स की लिस्ट में वह कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। 

रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख भी हैं मालामाल
कॉमेडी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके रितेश देशमुख 'धमाल 4' में भी दर्शकों को खूब हंसाएंगे। फिल्म में वह खजाना पाने के लिए पागल नजर आते हैं। वहीं असल जिंदगी में उनकी नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 140 करोड़ रुपये है। एक्टिंग के अलावा बिजनेस के जरिए भी उनकी खूब कमाई होती है। 

जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम@jaavedjaaferi

जावेद जाफरी ने भी खड़ा किया साम्राज्य 
फिल्म ‘धमाल 4’ जावेद जाफरी के किरदार मानव के बिना पूरी नहीं होती है। वह किरदार बहुत मासूम है, इसके खजाने से ज्यादा कुछ लेना-देना नहीं है। वहीं असल जिंदगी में जावेद जाफरी के पास लगभग 150 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। 

विज्ञापन

रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन भी किसी से नहीं कम  
'धमाल 4' में रवि किशन खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। वह फिल्म में खजाने की तलाश कर रही टोली के रास्ते में मुश्किलें खड़ी करेंगे। भोजपुरी, हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय के रंग रवि किशन ने दिखाए हैं। वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। इस वक्त सांसद भी हैं। 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 43 करोड़ रुपये है। कहने के मतलब है कि वह भी अथाह संपत्ति के मालिक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें