शक्ति की महिमा गाते बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर के शेखर ने "देवी' गाना रिलीज किया है। 'देवी' की महिला गाते वो वाराणसी के घाटों पर दिख रहे हैं, तो कर्णप्रिय म्यूजिक की वजह से 'देवी' बेहद खूबसूरत सिंगल के तौर पर लंबे समय तक याद रखने लायक है।
'देवी' गाने में शेखर 'मां गंगा' की आरती उतारते दिख रहे हैं। इस गाने में देवी की स्वरूपा हर लड़की की उपासना की गई है। भव्यता के बिल्कुल परे हटकर इसका फिल्मांकन किया गया है। गाना बेहद सॉफ्ट म्यूजिक पर है, जो हर किसी को पसंद आने वाला है।
'देवी' गाना 3.47 मिनट का है। इसे खुद करन जौहर ने ट्विटर पर शेयर किया।
#Devi, a new single by @ShekharRavjiani
Celebrate the presence of every girl and woman in your life with this song. https://t.co/VIlCmKp2Ej— Karan Johar (@karanjohar) August 28, 2017
गौरतलब है कि शेखर रवजियानी और विशाल ददलानी की जोड़ी बॉलीवुड में खासी मशहूर है। दोनों ने साथ में कई मशहूर फिल्मों में संगीत दिए हैं। विशाल शेखर के नाम दस, झंकार बीट्स, बचना ऐ हसीनो, दोस्ताना, अनजाना-अनजानी, बैंग-बैंग, हैप्पी न्यू ईयर औऱ सुल्तान जैसी फिल्में हैं।