फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों शाहरुख खान से डरते थे देवेन भोजानी? सेट पर बनाए रखते थे दूरी, कहा- ‘सुना था घमंडी हैं, रूड बात करते हैं’

Fri, 24 Apr 2026 03:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deven Bhojani on Shah Rukh Khan: एक्टर देवेन भोजानी ने हाल ही में खुलासा किया कि शुरुआत में वे शाहरुख से इतने डरते थे कि उनसे पहली बार मिलने में भी वे हिचक रहे थे। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
देवेन भोजानी और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर देवेन भोजानी ने हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करने का अपना पुराना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने शाहरुख के बारे में ऐसी अफवाहें सुनी थीं कि वो घमंडी हैं और सेट पर बहुत नखरे करते हैं। इसी वजह से वो उनसे मिलने से भी हिचक रहे थे।

क्यों डरते थे देवेन?

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में देवेन ने कहा कि ‘डंकी’ से पहले उन्होंने 1994 की फिल्म ‘जादू’ में शाहरुख के साथ काम किया था, जो बाद में 2004 में ‘ये लम्हे जुदाई के’ नाम से रिलीज हुई थी। उन्होंने बताया, ‘सालों पहले मैंने शाहरुख खान के साथ एक और फिल्म की थी। एक फिल्म में मैं शाहरुख का दोस्त बना था। मुझे नहीं पता वो फिल्म रिलीज हुई या नहीं, या फिर लेट हो गई।

उस समय मैंने सुना था कि शाहरुख बहुत घमंडी हैं, नखरे करते हैं और बहुत रूड तरीके से बात करते हैं। सेट पर मेरा पहला दिन था… मैं नया था, इसलिए मैंने सभी से जाकर अपना बातचीत की, लेकिन मैं सोच रहा था कि शाहरुख से बात करूं या नहीं। मुझे डर था कि कहीं वो मेरी इंसल्ट न कर दें।’
विज्ञापन


ऐसे गलत साबित हुईं अफवाहें
उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बाद मैं एक कोने में बैठकर अपने डायलॉग्स याद कर रहा था, तभी किसी ने पीछे से मुझे टैप किया। वो शाहरुख खान थे। उन्होंने खुद आकर मुझसे बात की, अपना इंट्रोडक्शन दिया और ‘जो जीता वही सिकंदर’ में मेरे काम की तारीफ की। उसी दिन उनके बारे में सुनी सारी अफवाहें गलत साबित हो गईं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें