शाहिद के टूटे दिल की आवाज
देवा अभिनेता ने बताया कि उनके दिल टूटने से उन्हें पता चला है कि वह एक साथी में क्या गुण चाहते हैं। कथित तौर पर शाहिद ने कहा, "आप तय करते हैं कि आप क्या बनना चाहते हैं और इतने वक्त में आपने कई अवसर बर्बाद कर दिए हैे। आपको इससे कुछ भी अच्छा नहीं मिला है।"
यह भी पढ़ें:
Vicky Kaushal-Kabir Khan: कबीर खान के साथ फिल्म में काम करेंगे विक्की कौशल? प्रोजेक्ट को लेकर चल रहा है काम
प्यार में मिली सीख
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवा अभिनेता ने कहा, "मैंने प्यार से जो सीखा है, वह यह है कि किसी को दूसरे व्यक्ति से किसी चीज की जरूरत नहीं होनी चाहिए। प्यार पाने की चाहत का यह एक बहुत ही स्वार्थी तरीका है। 'मैं जरूरतमंद हूं, मुझे दिलासा देने की जरूरत है, मुझे यह महसूस कराने की जरूरत है कि मैं बहुत महत्वपूर्ण हूं, मैं इस व्यक्ति से परे नहीं देख सकता', यह सब स्वार्थ है। हम सभी प्यार और ध्यान चाहते हैं लेकिन आखिरकार, आपको एक रिश्ते में सक्षम होना चाहिए।"
यह भी पढ़ें:
Sara Ali Khan: पैपराजी से परेशान दिखीं सारा अली खान, नेटिजेंस बोले- करीना कपूर की कॉपी...
मीरा से शादी और बच्चे
शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की। उनके परिवारों ने शादी तय की। शाहिद को मीरा पहली मुलाकात से ही पसंद आ गई थी, लेकिन मीरा को शादी के लिए राजी होने में लगभग छह महीने लग गए। शाहिद और मीरा ने 2016 में अपने पहले बच्चे मीशा का स्वागत किया और 2018 में उनके बेटे ज़ैन का जन्म हुआ।