शाहरुख़ ख़ान अपनी बेटी सुहाना को फ़िल्म एक्ट्रेस बनाना चाहते हैं। मुंबई में एक निजी कंपनी के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए शाहरुख़ ख़ान ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बेहतरीन डांस भी कर लेती हैं और वो चाहेंगे कि भविष्य में वो कलाकार या डांसर बने।
शाहरुख़ ख़ान ने ये भी बताया कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा आर्यन खिलाड़ी बने। उनकी तमन्ना है कि वो फ़ुटबॉलर बनकर इंग्लिश प्रीमियर लीग खेले।
हालांकि शाहरुख़ ने ये भी कहा कि अपनी इस चाहत के बारे में उन्होंने कभी अपने बेटे या बेटी से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि ये उनकी अपनी तमन्ना है लेकिन वो अपने बच्चों पर इसे थोपेंगे नहीं।
उन्होंने ये भी कहा कि उनका बेटा आर्यन उन्हीं की तरह अव्यवस्थित है, लेकिन बेटी सुहाना बेहद शांत और सुलझी हुई बच्ची है।