फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जट्टू इंजीनियर' का नया पोस्टर रिलीज, रंगीले अंदाज में दिखे राम रहीम

Thu, 27 Apr 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'जट्टू इंजीनियर' फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम इंसा की फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' के दो पोस्टर सामने आ चुके हैं। मेकर्स भी इस फिल्म का क्रेज बढ़ाने के लिए हर थोड़े वक्त पर नया पोस्टर रिलीज कर रहे हैं। फिल्म का तीसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है जिसमें गुरमीत राम रहीम रंगों में लिपटे दिख रहे हैं। वैसे तो फिल्म के अब तक तीन पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं मगर दर्शकों को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


फिल्म आलोचक तरण आदर्श ने फिल्म का नया पोस्टर एमएसजी के फैंस के लिए पोस्ट किया। ये फिल्म गुरमीत राम रहीम और उनकी बेटी, दोनों ने मिलकर निर्देशित की है। राम रहीम ने फिल्म एक्टिंग और निर्देशन के अलावा सिनेमैटोग्राफी, स्क्रिप्ट राइटिंग, सॉन्ग राइटिंग, सेट डिजाइनिंग, आर्ट डायरेक्शन डिपार्टमेंट भी अपने जिम्मे रखे हैं।

ये भी पढ़ें- उस रात सलमान और विवेक के बीच हुई थी ये बातें, क्या है उन 41 फोन कॉल्स का राज?

फिल्म खेल पर आधारित है और युवाओं को ड्रग्स की बजाय खेल-कूद में बढ़ावा देने का संदेश देगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी परियोजना स्वच्छ भारत अभियान पर भी रोशनी डालेगी।
विज्ञापन

  New poster of #JattuEngineer, directed by the father-daughter duo @Gurmeetramrahim and @insan_honey pic.twitter.com/AnKQvWlQkW — taran adarsh (@taran_adarsh) April 26, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें