रैपर ने सुसाइड नोट में क्या लिखा था
इंस्टाग्राम पर इस सुसाइड नोट में आदित्य उर्फ Mc Kode ने लिखा, 'जीवन में मिल रहे इन दुःखों और तकलीफों ने मुझे कमजोर बना दिया है। मुझे लगा था कि एक दिन ये सब खत्म हो जाएगा और सब सही होगा। इस यमुना नदी के किनारे अकेले पुल पर खड़े होकर, जहां मैं अपनी तकलीफों के जवाब में कुछ ऐसी तरंगे देख सकता था, जो मेरी हर परेशानी का जवाब दे रही थी। मैं केवल आप लोगों से माफी मांग सकता हूं। मेरा स्वार्थपूर्ण कार्य निश्चित रूप से अधिक दुःख का कारण बन सकता है। मैं ये चाहता हूं कि आप इस बात को महसूस करें कि मुझे शांति मिलना जरूरी है। मुझसे जुड़े लोगों को परेशान न करें और उन्हें शोक जताने का मौका दें। मैं इन सबके लिए किसी और को नहीं बल्कि खुद को दोषी मानता हूं।'
कौन हैं MC KODE
Mc Kode दिल्ली के वसंत कुंज में रहने वाले एक रैपर हैं। उनका असली नाम आदित्य तिवारी है और वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। बहुत ही कम उम्र में दिल्ली के इस रैपर को कई अच्छे ब्रांड्स मिल चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर मिल रही इन धमकियों से युवा आदित्य इतना अधिक घबरा गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट डालकर अपना अकाउंट बंद कर दिया और लापता हो गए। इस मामले में फोन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल और तेज कर दी है।