फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट: लापता होने से पहले ये थी MC Kode की आखिरी लोकेशन, कॉल डिटेल्स सामने आने के बाद हुआ खुलासा

Mon, 07 Jun 2021 06:16 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
एमसी कोड - फोटो : Instagram
विज्ञापन

दिल्ली के वसंत कुंज में रहने वाले और रैप की दुनिया के उभरते सितारें Mc Kode 1 जून को घर से लापता हो  गए। दरअसल 25 मई को ट्विटर पर #arrestmckode ट्रेंड कर रहा था, जिसमें लोग न सिर्फ उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, बल्कि उन्हें तरह-तरह की धमकियां भी मिल रही थीं, जिससे परेशान होकर इस रैपर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खुदकुशी का नोट लिखा और उसके बाद वह लापता हो गए। दिल्ली पुलिस लगातार इस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


MC Code की आखिरी लोकेशन नोएडा थी

पुलिस लगातार इस रैपर की खोज में लगी हुई है। अपनी तकनीकी टीम की मदद से पुलिस ने MC Kode का फोन बंद होने से पहले उनकी आखिरी लोकेशन का पता लगा लिया है। उनकी अंतिम लोकेशन नोएडा थी, जिसके बाद से उनका फोन बंद कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी सोशल मीडिया साइट्स को पत्र लिखकर उनके खाते से संबंधित जो भी जानकारी उनके पास है उसे देने के लिए कहा गया है। रैपर की मां का कहना है कि 1 जून को सुबह लगभग 11 बजे MC Kode अपने घर से निकला। कुछ देर बाद उसने आत्महत्या का नोट इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था पुरानी यमुना नदी के पुल पर खड़ा हूं यमुना मुझे बुला रही है। काफी समय तक अपने बेटे के घर न लौटने के बाद उनके परिवार ने दिल्ली पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। जिसकी छानबीन दिल्ली पुलिस कर रही है।
 

क्या है पूरा मामला

Mc Kode की मां ने एक चैनल से की बातचीत में इस पूरे मामले के बारे में बताया। उनकी मां ने कहा 6 साल पहले जब उनका बेटा 17 साल का था तो एक 'रैपर चैलेंज' में उसे महाभारत का टॉपिक मिला था और उसने उसी पर एक रैप बनाया था। 6 साल के बाद अचानक से Mc Kode का ये वीडियों सोशल मीडिया पर इतना अधिक वायरल हो गया कि उनके बेटे के खिलाफ लोगों ने ट्विटर पर का ट्रेंड शुरू कर दिया। उनके बेटे को न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपशब्द कहें गए बल्कि लगातार धमकियां मिली और उसे गिरफ्तार करने की मांग भी की गई। जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर लोगों से माफी भी मांगी, इसके बावजूद उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं। जिससे वह काफी परेशान और उदास हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसी कोड - फोटो : Instagram
 
रैपर ने सुसाइड नोट में क्या लिखा था
 
इंस्टाग्राम पर इस सुसाइड नोट में आदित्य उर्फ Mc Kode  ने लिखा, 'जीवन में मिल रहे इन दुःखों और तकलीफों ने मुझे कमजोर बना दिया है। मुझे लगा था कि एक दिन ये सब खत्म हो जाएगा और सब सही होगा। इस यमुना नदी के किनारे अकेले पुल पर खड़े होकर, जहां मैं अपनी तकलीफों के जवाब में कुछ ऐसी तरंगे देख सकता था, जो मेरी हर परेशानी का जवाब दे रही थी। मैं केवल आप लोगों से माफी मांग सकता हूं। मेरा स्वार्थपूर्ण कार्य निश्चित रूप से अधिक दुःख का कारण बन सकता है। मैं ये चाहता हूं कि आप इस बात को महसूस करें कि मुझे शांति मिलना जरूरी है। मुझसे जुड़े लोगों को परेशान न करें और उन्हें शोक जताने का मौका दें। मैं इन सबके लिए किसी और को नहीं बल्कि खुद को दोषी मानता हूं।'

कौन हैं MC KODE

Mc Kode  दिल्ली के वसंत कुंज में रहने वाले एक रैपर हैं। उनका असली नाम आदित्य तिवारी है और वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। बहुत ही कम उम्र में दिल्ली के इस रैपर को कई अच्छे ब्रांड्स मिल चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर मिल रही इन धमकियों से युवा आदित्य इतना अधिक घबरा गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट डालकर अपना अकाउंट बंद कर दिया और लापता हो गए। इस मामले में फोन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल और तेज कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें