फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर से रिश्ते को लेकर दीपिका ने कही अचंभे भरी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में ऐसी बात कह दी कि हर कोई हक्का बक्का रह गया। दीपिका से इतने बेबाक जवाब की उम्मीद नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन


वैसे रणबीर और दीपिका दोनों को ही दिलफेंक कलाकारों की सूची में शामिल किया जाता है जो बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बदलने में माहिर हैं। दीपिका और रणबीर की प्रेम कहानी बॉलीवुड के गलियारों में खूब गूंजी थी लेकिन अब दोनों ही कलाकार अपना-अपना प्यार ढूंढ चुके हैं और एक दूसरे को अच्छा दोस्त बता रहे हैं।

दीपिका ने तो पहले रणबीर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था। लेकिन अब बदलते रिश्तों के बाद दीपिका ने एक ऐसी बात कह दी है जो आपको अचंभे में डाल सकती है।

विज्ञापन

नहीं थी ऐसी जवाब की उम्मीद

ऑनस्क्रीन और ऑफ़ स्क्रीन दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच की केमिस्ट्री बेहद गहरी है और इस बात को सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि खुद दीपिका भी स्वीकार करती हैं।​

दीपिका ने एक साक्षात्कार में ​कहा, 'इसका कोई महत्व नहीं रह जाता है कि हम दोनों का रिश्ता कहां तक है और हम लोगों को बताएं कि हमलोग साथ काम कर रहे हैं, सवाल उठते रहेंगे। लेकिन मुख्य बात यह है कि हम दोनों के बीच एक विशेष समीकरण है।​​

​बॉलीवुड की इस जोड़ी का एक साल की डेटिंग के बाद ब्रेकअप हो गया था। इन्हें अंतिम बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' में एक साथ देखा गया था। दोनों इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में एक बार फिर साथ आ रहे हैं।​​

​दीपिका ने कहा​, "​चाहे हम जिन्दगी में कितना भी आगे चले जायें, लोगों को चाहे जितना कहें कि हम काम करने में बिल्कुल सहज हैं, सवाल होते रहेंगे। लेकिन बात यह हैं कि हमारे बीच एक विशेष समीकरण थे, हैं और रहेंगे जिसे शब्दों में नही बयां किया जा सकता।​"​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें