फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सवाल पर भड़की दीपिका, बोलीं- नहीं दूंगी किसी भी सवाल का जवाब

Mon, 10 Sep 2018 12:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
deepika padukone
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने तय किया है कि मीडिया में भले ही उनकी नवंबर में होने वाली शादी पर बातें होती रहें, वह खुद कुछ नहीं कहेंगी। हाल में मुंबई में दीपिका एक कार्यक्रम में मीडिया से रू-ब-रू थीं और उनसे पूछा गया कि वह शादी की खबरों पर क्या बोलेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि शादी के किसी सवाल का मैं जवाब नहीं दूंगी। किसी अन्य ईवेंट में ऐसे सवाल पूछना ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


इस बीच खबरें हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका शादी की तैयारियां जोर-शोर से कर रहे हैं। मुंबई और बंगलुरू के बाद करीब दस दिन पहले ही वह अमेरिका में शॉपिंग करते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने दोस्तों को पार्टी भी दी थी। खबर है कि दीपिका-रणवीर की शादी सिंधी रीति-रिवाजों से होगी। जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और बहुत खास दोस्त ही मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें