फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकनी फोटो पर दीपिका ने कसा कैटरीना पर ताना

Fri, 09 Aug 2013 02:02 PM IST
मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर के साथ बिकनी फोटो की वजहों से विवादों में आई कैटरीना कैफ पर दीपिका पादुकोन ने एक तंज कसा है। ये बताने की जरूरत नहीं है कि दीपिका एक समय रणबीर की बहुत करीबी हुआ करती थीं।
विज्ञापन


बिकनी वाली तस्वीरें कैटरीना कैफ के लिए पहले ही मुश्किलों का सबब बन चुकी हैं। अब जले पर नमक छिड़कने का काम किया है, उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की पूर्व प्रेमिका और प्रतिद्वंद्वी दीपिका पादुकोण ने।

दीपिका ने कैटरीना को सीधे तो नहीं मगर इशारों-इशारों में समझा दिया है कि जब तक वे पर्दे पर आती रहेंगी, उनकी जिंदगी में कुछ निजी नहीं है। वह 'पब्लिक प्रॉपर्टी' हैं।
विज्ञापन


मीडिया की नई 'बिकनी क्वीन' बनने के बाद रुआंसी कैटरीना ने पिछले दिनों एक खुला पत्र जाहिर कर फिल्म पत्रकारों और फोटोग्राफरों को नसीहत दी थी कि उन्हें इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा था कि मैं हमेशा मीडिया के लिए उपलब्ध हूं तो फिर चोरी-छुपे तस्वीरें खींचने-छापने का क्या अर्थ। अब दीपिका ने एक इंटरव्यू में यह कह कर कैटरीना को जलाया-भुनाया है कि हम सितारे जब तक सार्वजनिक जीवन में हैं, हमें किसी बात के लिए दूसरों पर दोष नहीं मढ़ना चाहिए।

उन्होंने कैटरीना को अप्रत्यक्ष रूप से लापरवाह बताते हुए कहा कि मेरे साथ तो ऐसा कभी नहीं हुआ। बार-बार प्रेमी बदलने के लिए चर्चाओं और अन्य विवादों में रह चुकी दीपिका ने कहा कि अगर आप स्टार हैं, पब्लिक फिगर हैं तो कुछ भी आपका निजी नहीं। लोग तो आपकी बात करेंगे ही, वे आपको देखना चाहेंगे।
विज्ञापन


ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। अब देखना यह है कि रणबीर की पूर्व प्रेमिका पर कैटरीना को गुस्सा आता है या वह खून का घूंट पी कर रह जाएंगी।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें