फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Ranveer Daughter: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने बेटी की दिखाई पहली झलक, नाम से भी उठाया पर्दा

Fri, 01 Nov 2024 08:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी नन्ही बेटी की दिखाई खास झलक और इस दिवाली के मौके पर उन्होंने बेटी के नाम से भी उठाया पर्दा।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी नन्ही बिटिया की खास झलक दिखाई और इस दिवाली के मौके पर उन्होंने बेटी के नाम से भी पर्दा उठाया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का बेहद ही खान नाम रखा है, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है।
विज्ञापन


दीपिका ने दिकाई बेटी की झलक- उठाया नाम से पर्दा
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल 9 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। आज, दीपिका-रणवीर ने कुछ ही देर पहले अपनी प्यारी बिटिया का नाम दुआ पादुकोण सिंग घोषित किया है। इसके साथ ही कपल ने सोशल मीडिया पर दुआ की पहली तस्वीर भी साझा की। कुछ ही समय में दुआ की क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब इस तस्वीर पर प्रशंसकों की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
 
दीपिका का खास पोस्ट
दीपिका और रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "दुआ पादुकोण सिंह | दुआ दीपिका सिंह 'दुआ': जिसका अर्थ है प्रार्थना। क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है। हमारे दिल प्यार और आभारा से भरा है। दीपिका और रणवीर।" फोटो में दीपिका पादुकोण दुआ को पकड़े नजर आ रही हैं। उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। दुआ के छोटे पैर दिखाई दे रहे हैं। प्रशंसक ने कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजी ड्रॉप किए। एक फैन ने लिखा, "स्वागत है दुआ पादुकोण।" एक और फैन ने लिखा, "अब तक का सबसे अच्छा सबसे अच्छा सबसे अच्छा उपहार।"
विज्ञापन


काम की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए। इसके अलावा रणवीर फिल्म डॉन 3 में भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका अगले साल बिग बी के साथ द इंटर्न की शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन

Karan Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने परिवार संग मनाई दिवाली, प्रशंसक ने दी शानदार प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें