फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम तुसाद में लगी दीपिका पादुकोण की मोम की गुड़िया, नाम मिला 'स्टैचू ऑफ परपज'

Thu, 14 Mar 2019 05:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Deepika Padukone - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन की मोम की गुड़िया अब लंदन के तुसाद म्यूजियम की शोभा बन गई है। दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह और पिता प्रकाश पादुकोण के साथ इस वैक्स स्टैच्यू के अनावारण समारोह में लंदन पहुंचकर हिस्सा लिया। दीपिका की इस प्रतिमा का नाम 'द स्चैच्यू ऑफ परपज' रखा गया है।
विज्ञापन


दीपिका ने इस मौके पर कहा, ‘जब मुझे इस वैक्स स्टैचू के बारे सूचित किया गया तो मेरा पहला सवाल यही था कि इस वैक्स स्टैचू को बनाने के पीछे उनका क्या उद्देश्य है। मैंने ऐसा क्या किया है जो इस सबकी जरूरत आई। मेरे लिए समाज का भला करना ही पहला उद्देश्य है। मैंने गुजारिश की, कि इस स्टैचू का नाम 'द स्टैचू ऑफ परपज' रखा जाए ताकि जो इंसान इसके सामने से गुजरे उसके चहरे पर एक मुस्कुराहट आ जाए। मैं आशा करती हूं कि मुझे देखने के बाद हर इंसान ये सोचे कि इस महिला ने लोगों को मानसिक बीमारियों और मानसिक शक्ति के बारे में सचेत किया और उनकी जिंदगी में खुशहाली की वजह बनी।‘

अपने मायके और ससुरालवालों के साथ लंदन पहुंचीं दीपिका इस दौरान काफी खुश नजर आईं। अपनी मां से उन्होंने मजाक भी किया। दीपिका ने अपनी मां से कहा कि अब कभी आपको मेरी याद आए, तो आपको पता है कि कहां आना है। दीपिका इन दिनों निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की तैयारियों में लगी हुई हैं। इस फिल्म में वह एक एसिड अटैक सरवाइवर की भूमिका निभाते नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें