फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों खान की बिग बजट फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस, एक ने तो सलमान का ऑफर 4 बार ठुकराया

Thu, 31 Jan 2019 07:40 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
khan
बॉलीवुड में ऐसी कौन हीरोइन होगी जो तीनों खान के साथ काम नहीं करना चाहेगी । बॉलीवुड में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का सिक्का चलता है । ये तीनों स्टार्स बिग बजट फिल्में बनाते हैं । साथ ही जो भी हीरोइन इन खानों के साथ काम करती है उसकी किस्मत चमक जाती है । दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा ऐसी स्टार्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड के इन खान के साथ काम कर हिट फिल्में दी हैं । आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की कुछ अदाकारा ऐसी भी हैं जिन्होंने इन तीनों खान को एक झटके में 'ना' कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 11
aishwarya rai
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय ने आमिर खान की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' में काम करने से मना कर दिया था । इसके पीछे की वजह यह थी कि उस वक्त ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड कॉन्सेस्ट की तैयारी कर रही थीं । 
विज्ञापन

3 of 11
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना कपूर खान
जब करण जौहर ने इस फिल्म का ऑफर करीना कपूर को दिया था तो उन्होंने फीस के तौर पर कुछ ज्यादा ही रकम की मांग कर डाली थी। करण ने करीना की इस बात से इंकार कर दिया था । करीना का कहना था कि उन्हें शाहरुख के बराबर ही फीस चाहिए। उन दिनों खबरों में ऐसी बातें भी सामने आईं कि इस वाकये के बाद करीना और करण ने तकरीबन 9 महीने तक बात नहीं की थी।

4 of 11
shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को जब 'बादशाह' फिल्म ऑफर हुई थी तो शाहरुख खान की इस बिग बजट फिल्म में काम करने से मना कर दिया । शाहरुख खान की ये फिल्म उनके करियर की टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई थी । फिल्म में टि्वंकल खन्ना के काम को भी खूब सराहा गया था । 
विज्ञापन

5 of 11
deepika padukone
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और सलमान खान को साथ में देखने की ख्वाहिश अभी तक अधूरी ही है । दीपिका ने सलमान की धमाकेदार फिल्म 'सुलतान' का ऑफर ठुकरा दिया था। 'सुलतान' ही नहीं बल्कि दीपिका सलमान की कई फिल्मों को ना कह चुकी हैं । इस लिस्ट में 'किक', 'जय हो', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में शामिल हैं । 
विज्ञापन

6 of 11
kajol - फोटो : social media
काजोल
काजोल ने आमिर खान की सबसे बड़ी हिट फिल्म '3 ईडियट्स' के ऑफर को ठुकरा दिया था । काजोल का मानना था कि इस फिल्म में उनके लिए कुछ भी नहीं है। वहीं करीना ने ये ऑफर स्वीकारा और आज बड़ी स्टार बन चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 11
amy jackson
एमी जैक्सन
एमी ने सलमान खान की 'किक' में काम करने से मना कर दिया था । 

8 of 11
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर रही 'गजनी' को रिजेक्ट करने में जरा भी देरी नहीं लगाई थी।

9 of 11
Kangana Ranaut
कंगना रनौत
कंगना ने सलमान खान की 'सुलतान' का ऑफर ठुकरा दिया था, उनका मानना था कि आरफा वाला रोल उनके फिल्मी करियर में कोई मदद नहीं करने वाला है।

10 of 11
amrita rao
अमृता राव
अमृता राव को सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया था । दरअसल अमृता को इस फिल्म में सलमान की बहन वाला रोल ऑफर हुआ था।
विज्ञापन

11 of 11
Twinkle Khanna
टि्वंकल खन्ना
टि्वंकल खन्ना को करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' में सेकंड लीड रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया । इसके बाद करण ने रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया था । 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें