फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी पर पहली बार आया दीपिका पादुकोण का बयान, बोलीं- 'हमारी ओर से जश्न खत्म लेकिन...'

Fri, 14 Dec 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
deepika padukone - फोटो : instagram
विज्ञापन
दीपिका और रणवीर की 14-15 नवंबर को इटली में शादी हुई थी। उसके बाद नवविवाहित जोड़ा बेंगलुरू और मुंबई में तीन रिसेप्शन दे चुका है। दीपिका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह बहुत दिलकश, बहुत खास है। मुझे खुशी है कि हमें यह आप सबके साथ साझा करने का मौका मिल रहा है। विवाह एक सुंदर उत्सव है। वैसे तो जश्न कम से कम हमारी तरफ से तो खत्म हो चुका है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं दिसंबर अपने आप में जश्न से भरा होता है तो ऐसे में नवविवाहितों के लिए तो यह कुछ और समय के लिए जारी रहेगा।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने यह बात बृहस्पतिवार रात में ‘निक्लोडियन किड्स च्वाइस अवॉर्डस’ में कही। उनके पति रणवीर अपनी फिल्म ‘‘सिंबा’’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं और दीपिका का कहना है कि यह फिल्म एक बड़ी हिट रहेगी।

दीपिका ने कहा, ‘‘ मुझे ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। यह बिल्कुल रोहित शेट्टी की तरह की फिल्म है। मुझे भी उनके साथ काम करने का अवसर मिला है और उन्होंने मुझे मेरे सबसे यादगार किरदारों में से एक दिया है। यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है। यह निश्चित ही सफल होगी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें