फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल बाद फिर से काम करने जा रहे दीपिका और रणबीर, इस फिल्म में आएंगे नजर

Sun, 23 Sep 2018 02:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ranbir and Deepika
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें लंबे समय तक चर्चा में रहीं। ब्रेकअप के बाद भी दोनों के रिश्ते सामान्य रहे। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। जी हां, दीपिका ने लव रंजन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को साइन किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की आखिरी फिल्म 'तमाशा' थी जो 27 नवंबर 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा दोनों 'ये जवानी है दीवानी' में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लव रंजन ने अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ फिल्म का ऐलान किया था। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। बता दें कि अजय देवगन और रणबीर कपूर 8 सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'राजनीति' में एक साथ नजर आए थे। अभी तक लव रंजन की इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें