दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो और उनकी बहन अनीषा दिखाई दे रही हैं।
ये किसी मैगजीन के इंटरव्यू की एक फोटो है। दीपिका भले ही आजकल रणवीर सिंह के प्यार में 'दीवानी मस्तानी' हो रही हों लेकिन बचपन में वो किसी और से प्यार करती थीं। दीपिका के कमरे में ली गई इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हॉलीवुड एक्टर लियनार्डो को वो बचपन में काफी पसंद करती थीं। लियनार्डो की सुपरहिट फिल्म 'टाइटैनिक' की कई तस्वीरें उनके कमरे में लगी हुई हैं।
#flashbackfriday #MAJORflashbackfriday 🙈🙈🙈
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Jun 30, 2017 at 10:11am PDT