दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक बेहद ही खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इस फोटो में एक शख्स चैनल बदलने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरा शख्स सेट टॉप बॉक्स को ब्लॉक कर रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी हैं। अभिनय से दूर वह इस समय परिवार और अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खास तस्वीर साझा की है। यह फोटो उनकी बहन अनीशा पादुकोण के साथ दीपिका के रिश्ते को दर्शाता है।
दीपिका पादुकोण ने आज यानी 28 सितंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भाई-बहनों के बीच की बॉन्डिंग को लेकर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में एक शख्स चैनल बदलने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है, जबकि दूसरा शख्स मस्ती में अपने हाथ से सेट-टॉप बॉक्स को ब्लॉक कर रहा है।
फोटो के कैप्शन में लिखा है, "भाई बहन के साथ बड़े होते हुए....मुझे समझाने की जरूरत नहीं है कि यहां क्या हो रहा है।" इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपनी बहन अनीशा पादुकोण को टैग भी किया है। दीपिका की इस तस्वीर से कई लोगों अपनी पुरानी यादों से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं कि बचपन में वे टीवी देखने के लिए कैसा लड़ा करते थे।
Ananya Panday: 'कंट्रोल' देखने के बाद ऐसी थी अनन्या के घरवालों की प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने किया खुलासा
इस फिल्म में दिखेंगी दीपिका
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके किरदार का नाम शक्ति है। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी हैं। इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। वहीं, रणवीर सिंह आदित्य घर की फिल्म में भी काम कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई थी। इसमें संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।
Aishwarya Rai Bachchan: आराध्या आपके साथ हर जगह क्यों जाती हैं? इस सवाल पर ऐश्वर्या ने कहा- वह मेरी बेटी हैं