Deepika Padukone Ranveer Singh: तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना ले, या तकदीर है मैं क्या जानूं, मैं मालिक हूं तदबीरों का, जैसे गाने तो आपने सुने ही होंगे। साथ ही शादी से पहले कुंडली मिलान, गुण मिलान भी खूब होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने देश के दिग्गज ज्योतिषियों के मना करने के बाद भी शादी की और आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। साथ दिखते हैं तो लगता है जैसे एक दूसरे के लिए ही बने हैं। दोनों एक दूसरे को पहली मुलाकात में ही भा गए। दीपिका हालांकि तब अपने ब्रेकअप से उबरने की कोशिश कर रही थीं और रणवीर कोशिश कर रहे थे कि किसी तरह उनकी किसी बात पर ये खूबसूरत हसीना बस मुस्कुरा दे। दोनों एक दूसरे का साथ पाकर ऐसा खिले कि आज देश के सबसे बड़े सेलिब्रिटी पॉवर कपल बन चुके हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि देश के दिग्गज ज्योतिषियों ने उन्हें शादी करने के लिए क्यों मना किया था?
विज्ञापन
2 of 7
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
कब हुई थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को एक-दूसरे को अपना हमसफर बनाया। तभी से ये जोड़ा सुर्खियों में रहा है। दीप-वीर ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया। 2012 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' की सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। यह इन दोनों की साथ में पहली फिल्म भी रही।
विज्ञापन
3 of 7
रणवीर-दीपिका की बेटी
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
रणवीर-दीपिका की बेटी
दीपिका और रणवीर 9 सितंबर को बेटी दुआ पादुकोण सिंह के पैरेंट्स बने थे। दीपिका और रणवीर की बेटी दुआ के नाम का अर्थ प्रार्थना होता है। दीपिका ने बेटी के नाम के साथ सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। दीपिका और रणवीर।'
4 of 7
रणवीर-दीपिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
पंडित ने कही थी यह बात
एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता रहता है, जिसमें रणवीर दीपिका के कंधे पर हाथ रखे हैं। दीपिका उन्हें वचन देती हैं। इसके बाद रणवीर कहते हैं- तुझे जो भी करना है लाइफ में जीवन भर के लिए मैं आपका साथ दूंगा। रणवीर के ये कहते ही दीपिका हंसने लगती हैं और पंडित जी हरि ओम हरि ओम कहते हुए गर्दन हिलाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
रणवीर-दीपिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
ज्योतिष की राय?
आचार्य शांडिल्य के अनुसार, दीपिका और रणवीर की शादी से पहले उन्हें कई ज्योतिषियों ने शादी के लिए मना किया था। अंग्रेजी की एक वेबसाइट पर इन ज्योतिषियों की भविष्यवाणी खूब चर्चा का विषय भी रही। आचार्य संधिल्या के अनुसार, भले ही वे एक-दूसरे के साथ घनिष्ठ संबंध रखते हों और उन दोनों के बीच अच्छी समझ है, लेकिन उनके संबंधित जन्म चार्ट में दोष एक-दूसरे की अपेक्षाओं से मेल खाना मुश्किल है।
विज्ञापन
6 of 7
रणवीर-दीपिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
क्या कहती हैं कुंडली?
ज्योतिषियों के मुताबिक दीपिका का जन्म अंगारक दोष के साथ-साथ ग्रहण दोष में हुआ है, जबकि रणवीर का जन्म अंगारक दोष में हुआ है। इससे इनके बीच कभी-कभी तीखी बहस हो सकती है, जो उनके वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है और उनकी प्रेम कहानी को भी प्रभावित कर सकती है। कभी-कभी, एक-दूसरे की अपेक्षाओं को समझना मुश्किल होगा और उन्हें अधिक शांत दृष्टिकोण के साथ मुद्दों को सुलझाना होगा क्योंकि रिश्ते में समस्याओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। Celebrities Childhood Photos: इन 10 तस्वीरों में देखें आज की फिल्मी हस्तियों का बचपन, हो जाएंगे हैरान
और, प्रेम की जीत हो गई..
ज्योतिषी कुछ भी कहें, दीपिका और रणवीर दोनों ही अपनी शादी के छह साल बाद भी बेहद खुश हैं और अब दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं। रणवीर और दीपिका ने ज्योतिषियों की कही किसी बात पर विश्वास नही किया और सिर्फ और सिर्फ अपने प्यार पर विश्वास किया, जिसका नतीजा दोनों छह साल बाद भी एक साथ बहुत खुश हैं। एक खास बात और जो देश के मशहूर सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर बताते हैं, वह ये कि अब उनके पास आने वाले युवक युवतियां कुंडली में कोई दोष निकलते ही दीपिका-रणवीर की शादी का उदाहरण जरूर देते हैं। Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर अविनाश-दिग्विजय के बीच हुई हाथापाई, मिश्रा बोले- भूल जाऊंगा कॉन्ट्रैक्ट...