वायरल तस्वीर
एक खास तस्वीर में दोनों न्यूयॉर्क के मशहूर मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट मुसाफर में डिनर के बाद शेफ मयंक इस्तवाल के साथ पोज देते नजर आए। दोनों काले कपड़ों में ट्विनिंग कर रहे थे। शेफ मयंक ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की और लिखा, 'दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मेजबानी करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। बहुत अद्भुत लोग।'
दीपिका और रणवीर की पसंदीदा डिश
दीपिका और रणवीर ने रोमांटिक डेट पर खास तौर पर दाल मखनी ऑर्डर की थी, क्योंकि शेफ मयंक की बनाई हुई दाल मखनी काफी मशहूर है। दीपिका और रणवीर ने वहां भारतीय खाने का मजा लिया। दीपिका और रणवीर की यह खास तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इससे पहले दोनों शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट बंगलो में भी गए थे, जहां उन्होंने रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का जश्न मोदक खाकर मनाया। दीपिका ने विकास खन्ना की मदद से मोदक बनाना सीखा।
दीपिका और रणवीर की फिल्में
दीपिका जल्द शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें सुहाना खान, जयदीप अहलावत, और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी हैं। इसके अलावा, दीपिका निर्देशक एटली की फिल्म 'AA22xA6' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में अब तक 808.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने दोहराया 'बॉर्डर' फिल्म का अपना मशहूर डायलॉग, फैंस के बीच वायरल हुआ वीडियो