अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मैनेजर करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) को एनसीबी ने बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें बीते दिन ही एनसीबी की ही तरफ से दोबारा समन भेजा गया था। मंगलवार को करिश्मा के घर पर NCB ने छापा मारा था। इस दौरान उनके घर से कुछ मात्रा में हशीश मिला था। जिसके चलते करिश्मा को आज एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान करिश्मा अपने घर पर नहीं थीं। ऐसे में एनसीबी ने उनके घर के बाहर समन चस्पा कर दिया था। बताया जा रहा है कि ये करिश्मा का दूसरा घर है यहां वो वो आती -जाती रहती हैं। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि करिश्मा के पड़ोसियों, दफ्तर वालों और सभी परिचितों को समन की जानकारी दे दी है। NCB के एक दूसरे अफसर ने बताया कि सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के आधार पर करिश्मा के वर्सोवा स्थित घर पर रेड की गई, वहां से 1.8 ग्राम हशीश मिली है।
इससे पहले 25 सितंबर को दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी के एसआईटी कार्यालय पहुंचीं थीं। उन्हें ड्रग्स मामले की जांच में शामिल होने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन देकर बुलाया था।
दीपिका से जब एनसीबी ने ड्रग्स चैट को लेकर पूछताछ तो दीपिका ने चैट को लेकर पहले मना कर दिया था लेकिन जब करिश्मा को उनके सामने बैठाकर पूछताछ की गई, तो काफी बहस के बाद उन्होंने कबूला की उन्हें चैट में 'माल' मंगाया था। जिसका मतलब सिगरेट होता है।
बता दें एनसीबी के हाथ कुछ वॉट्सऐप चैट लगी थीं। इस चैट में साफ तौर पर ‘D’ और ‘K’ लेटर्स सामने आए। देखा गया कि D, K से 'माल' यानी ड्रग्स की मांग कर रही हैं। बाद में पता चला कि D से दीपिका पादुकोण और K से उनकी मैनेजर करिश्मा इस चैट का हिस्सा थीं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई जारी है। इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीते दिनों एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया।
कुल मिलाकर इस केस में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत समेत ड्रग पैडलर जैद, बासित परिहार समेत अन्य लोगों शामिल हैं। इसमें रिया और सैमुअल को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।