फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण को मिला ये खास सम्मान

Sat, 25 Mar 2017 11:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को दीपिका पादुकोण ने नई दिल्ली में सीएनबीसी इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड फंक्शन में हिस्सा लिया। अवार्ड सेरेमनी की अध्यक्षता वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की। इस फंक्शन में दीपिका पादुकोण साड़ी में नजर आईं। वो भारतीय लुक में गजब की सुन्दर दिख रही थी। इस फंक्शन के दौरान दीपिका को 'एंटरटेनमेंट लीडर ऑफ द ईयर' का अवार्ड दिया गया। 
विज्ञापन


ये अवार्ड उन्हे वित्त मंत्री अरुण जेटली और हरसिमत कौर बादल ने दिया। इस अवार्ड को पाने की खुशी दीपिका के चेहरे पर साफ दिख नजर आ रही है। फंक्शन के दौरान उनकी स्माइल ने सबका दिल जीत लिया। वो फ्लोरल साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म 'पद्मावती' बनने से पहले ही सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर कपूर और शाहिद कपूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें