फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड छोड़ बच्चे पैदा करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्रियों को बॉलीवुड में जमे रहने के तमाम जतन करते हुए देखा जाता है। लेकिन लगातार सफलता का स्वाद चख रही दीपिका का कहना है कि वो जब प्यार में पड़ेंगी तो फिल्मों से दूरी कर लेंगी।
विज्ञापन


डीएनए को दिये एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि शादी के बाद परिवार से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। शादी के बाद परिवार के साथ ही आपको पूरे होने का एहसास होता है।

हाल ही में आई फिल्म 'पीकू' की सफलता का मजा ले रही दीपिका पादुकोण ना सिर्फ एक बेहतर ग्रहणी बनना चाहती हैं बल्कि बच्चों को लेकर भी उन्होने प्लान बना रखा है।
विज्ञापन

'मैं चाहती हूं, मेरे हों कई सारे बच्चे'

दीपिका का कहना है कि वो चाहती हैं कि उनके कई सारे बच्चे हों। दीपिका बच्चों की संख्या को लेकर साफ तो कुछ नहीं कह रहीं हैं लेकिन 'कई बच्चे, कई बच्चे' वो कई बार दोहरा गईं।

'कई बच्चे' बार-बार दोहराने से लगता है कि दीपिका का इरादा काफी बड़े परिवार का है। दीपिका का कैरियर इस समय शीर्ष पर है उनकी आठ फिल्में लगातार हिट हो चुकी हैं।

दीपिका अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जानी जाती रही हैं। वो 'कॉकटेल', ' रामलीला' और 'पीकू' में अलग तरह के रोल में दिखी हैं।

मां-पापा की ख्वाहिश हैं ज्यादा बच्चे

दीपिका का कहना है कि उनके मम्मी-पापा ने उन्हे सिर्फ एक ही सलाह दी है और वो है ज्यादा बच्चे पैदा करना। इसलिए दीपिका का कहना है कि वो अपने मम्मी-पापा की बात को टालना नहीं चाहतीं।

दीपिका कब शादी करने वाली हैं और कब वो अपने मम्मी-पापा को नाती-नातिन देने वाली हैं। इस पर दीपिका का कहना है कि वो नहीं जानती कि ये कब होने वाला है। पर जब भी होगा मुझे बहुत खुशी होगी।
विज्ञापन

'मैं सफलता के साथ सहज नहीं हूं'

दीपिका का कहना हे कि अक्सर उनसे पूछा जाता हे कि वो लगातार सफल फिल्मों के बाद कैसा महसूस करती हैं। क्या वो अपनी सफलता के साथ सहज हैं।

इस पर दीपिका का कहना है कि वो अपनी सफलता को लेकर बहुत सहज नहीं हैं। उनका कहना है कि हर फिल्म एक नया अनुभव होता है। हर फिल्म के बाद वो अपनी नई फिल्म में कुछ बेहतर करना चाहती हैं।

दीपिका इस समय 'बाजीराव मस्तानी' और 'तमाशा' की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें