फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: मोटिवेशनल स्पीकर जय शेट्टी के साथ दीपिका का इंस्टाग्राम लाइव. कई मुद्दों पर की चर्चा

Fri, 03 Feb 2023 09:51 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पठान की बंपर सफलता के बाद फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सुर्खियों में हैं। पठान एक्ट्रेस फेमस मोटिवेशनल स्पीकर और पॉडकास्टर जय शेट्टी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आई। इस दौरान दीपिका ने जय से कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और जय शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठान की बंपर सफलता के बाद फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सुर्खियों में हैं। पठान एक्ट्रेस फेमस मोटिवेशनल स्पीकर और पॉडकास्टर जय शेट्टी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आई। इस दौरान दीपिका ने जय से कई मुद्दों पर खुलकर बात की। मौका था जय की किताब 8 रूल्स ऑफ लव पर चर्चा करने का । इस दौरान दीपिका ने जय से प्यार, रिलेशन जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

पूर्व मोंक जय ने अभिनेत्री दीपिका के साथ अपनी किताब 8 रूल्स ऑफ लव पर बात की। सबसे पहले तो जय ने दीपिका को अपने व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया। उसके बाद दीपिका ने उनसे किताब, प्यार और जिंदगी के बारे में कई सवाल किए। जिनका जय ने एक एक करके बड़ी तफसील से उत्तर दिया।

दीपिका ने इस लाइव के बारे में जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा। जय शेट्टी से उनकी नई किताब 8 रूल्स ऑफ लव के बारे में बातचीत की। यह निर्धारित किया गया था कि मैं जय से प्यार और रिश्ते के बारे में 8 सवाल पूछेंगे। लेकिन मैं इतने पर ही नहीं रुकी। और उससे भी आगे जय से जिंदगी और उसके तमाम पहलुओं के बारे में विस्तार से बात की। बातचीत में दीपिका ने जय से प्यार और रिश्ते को समझने की कोशिश की। किस तरह हम अपनी जिंदगी में प्यार और रिश्ते के साथ आगे बढ़ सकते हैं। और अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान दीपिका ने जय से एक स्वस्थ रिलेशनशिप के टिप्स लिए। क्या करें हम प्यार को जीवंत बनाए रख सकते हैं। इस दौरान उन सभी पहलुओं पर चर्चा हुई जिनको करने और न करने से रिश्ता प्रभावित होता है। दीपिका ने इस सेशन के दौरान जीवन और रिश्तों को प्रभावित कर सकने वाले हर पहलू पर चर्चा की और विस्तार से उनका राज जानने की कोशिश की। आपको बता दें कि एक पूर्व भिक्षु और फेमस इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं। जय एक बेस्ट सेलर राइटर भी हैं । जिन्होंने कई बेस्ट सेलिंग बुक लिखी हैं। यह चर्चा जय की हाल ही में आई किताब 8 रूल्स ऑफ लव के बारे में थी।

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, भाभी को प्रताड़ित करने और दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें